न्यूयॉर्क में दिन दहाड़े होटल के बाहर सीइओ की गोली मारकर कर दी गई हत्या यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन को हिल्टन मिडटाउन होटल के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई। यह घटना सुबह बुधवार की हैं। गोली लगने के बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बहुत प्रयास के बाद भी उनकी जान नहीं बच पाई। और थॉम्पसन की मौत हो गईं।
ब्रायन थॉम्पसन 51 वर्ष के थे। और वह यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप के द्वारा आयोजित किसी सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गए थे। पुलिस ने बताया कि यह हमला एक बहुत बड़ी सोची समझी साजिश है। अभी इस मामले मे फिलहाल जांच पड़ताल चल रही हैं। अभी तक कोई सबूत नहीं मिले है और न किसी को गिरफ्तार किया गया हैं।
आरोपी तुरंत गोली चला के फरार हो गया
आरोपी का चेहरा ढका हुआ था। उसने भीड़ में घुस के इस हमले को अंजाम दिया। वह थॉम्पसन से काफी दूरी पर था पर उसने ब्रायन थॉम्पसन को टारगेट करके निशाना बनाया और गोली मार के तुरंत वहां से भाग गया। ब्रायन थॉम्पसन को सीने में गोली लगी जिस कारण तुरंत उनकी मौत हो गईं। होटल के मुख्य लोग इस घटना के प्रति दुख जाहिर किया।
ब्रायन थॉम्पसन यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ थे। 2021 से वो इस पस पर थे। हालांकि 2004 से ही वो हेल्थकेयर से जुड़े हुए थे। और तीन साल तक सीईओ के पद पर थे। कार्यकाल के दौरान ही उनकी मौत हो गईं।
पुलिस कर रही हैं पूरी जांच
पुलिस द्वारा अभी तक हमलावर को नहीं पकड़ा गया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी का रंग गोरा था। और वह क्रीम रंग का जैकेट पहना हुआ था। मुंह पर ब्लैक मास्क लगाया हुआ था। उसकी हाइट 5 फुट लगभग अधिक थी। पुलिस हर प्रयास कर रही हैं कि हमलावर को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।