पुष्पा मूवी फ़िर घिरा विवादों से, मूवी थिएटर के कैंटीन में मचा बवाल यह घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर की हैं। एक युवक पुष्पा 2 मूवी देखने थिएटर गया था। थिएटर के कैंटीन में , कैंटीन के मालिक से युवक की बहस हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान मालिक ने युवक का कान काट लिया और चबा गया। जिसके बाद पीड़ित युवक के कान में 8 टाके भी लगे है। पुलिस को भी इस झगड़े की सूचना दी जा चुकी थी।
मूवी के साइड इफेक्ट हो रहे इतने खतरनाक
अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा 2 के से प्रभावित हो कर लोग हदें पार कर रहे है। लोग हैवानियत की सारी हदें पार कर रहे है। पहले भी पुष्पा मूवी की स्क्रीनिंग के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद अल्लू अर्जुन ने 25 लाख रुपए मृतक के घर वालो को दिया था। लेकिन दिन पर दिन लोग मूवी देख के कुछ ज्यादा ही फिल्मी दुनिया में घुस चुके है। मूवी में भी अल्लू अर्जुन दुश्मन के कान काट लेता हैं। लगता हैं युवक भी उस सीन से कुछ ज्यादा ही प्रभावित हो गया था कि उसने इसे रियल लाइफ में कर दिया।
पुष्पा 2 मूवी लगातार सुर्खियों मे बनी हुई हैं
पीड़ित व्यक्ति को कान में 8 टाके लगे है। पुलिस ने भी दोषी व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया हैं। पुष्पा 2 मूवी लगातार सुर्खियों में ही बनी हुई हैं। आयदिन इस मूवी के चर्चे हो ही रहे हैं। पीड़ित व्यक्ति सब्बीर ने बताया कि लोग उस मूवी से ज्यादा ही प्रभावित ही गए हैं और खुद को बड़ा गुंडा समझ रहे है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। पुष्पा 2 मूवी के दौरान दो व्यक्ति की मौत अब तक हो चुकी हैं। एक युवक की मौत ट्रेन दुर्घटना में हुई। ओर एक लड़की की भगदड़ मचने के दौरान हुई।
यह मूवी साल की सबसे बड़ी फिल्म है। इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। ओर पुष्पा 2 मूवी बॉक्स ऑफिस में कमाल किए जा रही हैं। अब तक यह मूवी 1000 का कलेक्शन कर चुकी हैं। इस मूवी की सफलता के साथ साथ कुछ दुष्परिणाम भी सामने आ रहे है।