तमिलनाडु के अस्पताल में लगी भीषण आग…6 से अधिक लोगों की हो गई मौत
तमिलनाडु के डीडीगुल जिले के प्राइवेट अस्पताल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई हैं। यह दुर्घटना गुरुवार को रात को हुई। फिलहाल 6 लोगों की इस दुर्घटना में मौत हो चुकी हैं। आग लगने के पुलिस ओर सुरक्षाकर्मी को भी तुरंत जानकारी दी गई। कई लोग इस दुर्घटना में घायल भी हो गए है। दुर्घटना ने फंसे 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकला गया।
6 लोगों की मौत की आई खबर
अस्पताल में आग लगने के कारण छह लोगों की मौत हो गई। ये सारे लोग लिफ्ट में थे और लिफ्ट में ही बेहोशी की हालत में पाए गए। जब विभाग की टीम ने उनको देखा तो तुरंत उनको वहां से निकला और सबको अस्पताल में भर्ती किया गया। और बाद में डॉक्टर ने उन सब को मृत घोषित कर दिया। दम घुटने के कारण इनकी मौत हो गई।
आग लगने के बाद मची भगदड़
डिंडीगुल के अस्पताल मे आग लगने के बाद पूरे अस्पताल में भगदड़ मच गईं। लोग अचानक इधर उधर भागने लगे। पुलिस को भी तुरंत इस घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पुलिस ओर दमकल गाड़िया आई। फिर उन्होंने स्तिथि को संभाला, ओर जल्दी जल्दी आग को बुझाई।
दुर्घटना का कारण
आग लगने की वजह तो पूरी तरह से अभी तक पता नहीं चल पाई हैं। लेकिन फिलहाल पुलिस ने प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए कहा है कि यह दुर्घटना शॉट सर्किट के वजह से हुई होगी। सोशल मीडिया पर भी इस भीषण आग का वीडियो सामने आ रहा हैं। वीडियो में साफ दिख रहा हैं कि बिल्डिंग से आग की धुआं पूरा निकल रहा हैं।