अल्लू अर्जुन को जेल में गुजारनी पड़ी रात, सुबह मिली जमानत… अल्लू अर्जुन को एक महिला के मौत के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। पूरी रात जेल में रहने के बाद शनिवार सुबह 7 बजे करीब चंचलगुंडा के सेंट्रल जेल से अल्लू अर्जुन रिहा हो गए है। उन्हें जेल से लेने के लिए उनके ससुर चंद्रशेखर रेड्डी और उनके पिता अल्लू अरविंद पहुंचे थे । अल्लू अर्जुन को हाइकोर्ट से जमानत मिल गई थी। चार दिसंबर को मूवी की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ था हादसा। इस मामले में अभी ओर कार्यवाही होनी हैं।
पुष्पा 2 मूवी की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ था हादसा
पुष्पा 2 मूवी की स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। भगदड़ मचने से महिला की मौत हुई थी, और इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए थे। इसी मामले में अल्लू अर्जुन को पुलिस शुक्रवार को गिरफ्तार कर ली थी। और वो निचली कोर्ट में पेश भी हुए थे। वहां उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। लेकिन हाइ कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी।
जेल में अल्लू अर्जुन को बितानी पड़ गई रात
हाइ कोर्ट से 13 दिसंबर को ही अल्लू अर्जुन रिहा हो जाते लेकिन कागजी कार्रवाई के कारण विलम्ब हुआ। ओर उन्हें रात जेल में ही बितानी पड़ी। सुबह जमानत के बाद अल्लू अर्जुन सीधा गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे। उनकी घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई हैं। उन्हें चार हफ्तों के लिए जमानत मिली हैं। अल्लू अर्जुन के फैंस उनकी जमानत के बाद खुश नजर आ रहे है। अपने एक्स पर उनके कई प्रशंसक उनके लिए पोस्ट भी कर रहे है। रश्मिका ने भी इस मामले को लेकर दुख जाहिर की हैं।