फिल्मी जगत के सितारे राज कपूर की 100वी बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। राज कपूर का जन्म 1924 को हुआ था। राज कपूर एक बहुत बड़े दिग्गज अभिनेता थे। राज कपूर के 100 बर्थ एनिवर्सरी को उनकी पूरी कपूर फैमिली बड़ी धूमधाम से मना रही है। राज कपूर की जन्म दिन की पार्टी पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, के करीना कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, सैफ अली खान और भी कपूर परिवार के अन्य लोग शामिल थे। इंडस्ट्री के कई लोग भी इस जश्न में शामिल हुए थे। सोशल मीडिया में उनके सेलिब्रेशन की तस्वीरें ट्रेंड कर रही है। नरेंद्र मोदी भी कपूर फैमिली से इस अवसर पर मिले थे।
13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक होगा फिल्म फेस्टिवल
13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक यह फिल्म फेस्टिवल रखा गया है। इस फेस्टिवल उनके पूरे समेत इंडस्ट्री के कुछ दिग्गज कलाकार भी शामिल होंगे। इस फिल्म फेस्टिवल में राज कपूर द्वारा की गई फिल्मों का मिला कर एक सुंदर यादगार वीडियो प्रस्तुत किया जाएगा। राज कपूर फिल्में जगत के बहुत बड़े सितारे थे। उन्होंने 40 साल तक फिल्म जगत की दुनिया में काम किया था। फिल्म में एक्टिंग के बाद उन्होंने प्रोडक्शन हाउस में 1948 में शुरू किया था। ओर आर के फिल्म्स की शुरुआत की। उन्होंने कई सारी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी है।
नरेंद्र मोदी ने भी की थी कपूर फैमिली से मुलाकात
इस इवेंट में नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया था। राज कपूर की 100 वीं बर्थ एनिवर्सरी पर भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूरे कपूर फैमिली से मुलाकात की थी। और राज कपूर की फिल्मों को याद किया था। कपूर फैमिली और नरेंद्र मोदी जी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। नरेंद्र मोदी ने भी इस मीटिंग की विडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी।