तबला वादक ज़ाकिर हुसैन का सोमवार को हो गया निधन

Photo of author

By Admin

प्रसिद्ध तबला वादक ज़ाकिर हुसैन का सोमवार को निधन हो गया। वो अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को अस्पताल में भर्ती थे। ज़ाकिर हुसैन 73 वर्ष के थे। उनकी मौत की खबर उनके परिवार वालों ने दी है। वे डीयोपेथिक पल्मोनरी फाईब्रेसिस की। बीमारी से पीड़ित थे।

संगीत जगत में थे सितारे जाकिर हुसैन

संगीत की दुनिया में वे एक सितारे की तरह थे। संगीत जगत में उन्होंने अपना बहुत नाम रोशन किया था। उनकी मृत्य से पूरी संगीत जगत शोक में हैं। ज़ाकिर हुसैन की मृत्यु के पहले उनके भाई अमेरिका पहुंच चुके थे। रविवार से ही उनकी तबीयत खराब होने की खबरें आ रहीं थीं।

ज़ाकिर हुसैन को मिल चुका था तीन बार ग्रैमी अवार्ड

ज़ाकिर हुसैन को उनके जीवनकाल में बहुत सारे बड़े बड़े अवॉर्ड मिला था। जैसे पद्म विभूषण, पद्म भूषण, ग्रैमी अवॉड आदि। ज़ाकिर को वर्ष 2023 पद्म विभूषण में मिला था। उन्हें 3 बार ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका हैं। कई सारे बड़े बड़े दिग्गज लोगों ने भी जाकिर हुसैन की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया। ज़ाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 मे हुआ था। उनके पिता का नाम उस्ताद अल्ला रखा था। कला के क्षेत्र में उन्हें 1988 में पद्म श्री मिला था। वे महाराष्ट्र में रहते थे।

अंतराष्ट्रीय समारोह भी करते थे ज़ाकिर हुसैन

ज़ाकिर हुसैन  भारत में कई सारे समारोह में अपना हुनर दिखा कर सारे लोगों का दिल जीत लिया था। उन्होंने अंतराष्ट्रीय समारोह में भी परफॉर्म किया था। ज़ाकिर हुसैन का पहला एल्बम 1979 में आया था। ज़ाकिर हुसैन ने तबला को पूरे विश्व में प्रसिद्ध कर दिया था।

Leave a Comment