मथुरा बरेली हाइवे पर हुआ सड़क हादसा। गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, निर्माणधीन हाइवे पर चढ़ा दी गाड़ी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए है। पीड़ित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सभी की हालत नाजुक है। लेकिन उस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। इस दुर्घटना में गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसे के बाद पुलिस मौके कर घटना स्थल पर पहुंची ओर सभी लोगों को कार से बाहर निकला, सभी की बहुत चोट लगी थी।
इस दुर्घटना के दौरान सभी लोग हुए घायल
जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग , मथुरा वृंदावन मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। जाने के लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया था। गूगल मैप के चलते उनकी गाड़ी एक निर्माणधीन हाइवे पर जा पहुंची। रोड पर कोई डायवर्शन नह होने के कारण यह यह दुर्घटना हुई, ओर गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
गूगल मैप का इस्तेमाल करना पड़ा महंगा
आज कल गूगल मैप का इस्तमाल सभी लोग कही भी जाने बहुत भरोसे से करते है। लेकिन आयदिन ऐसी खबरें आ रहीं हैं जिससे गूगल मैप का इस्तेमाल करना सभी को भारी पड़ सकता हैं। कुछ दिनों पहले भी गूगल पर के चलते 3 दिसंबर को बरेली में हादसा हुआ था जिससे तीन लोग घायल हो गए थे। 24 नवंबर को भी बदायूं जिले में गूगल मैप के चलते तीन लोगों की मौत हो गई थी। प्रशासन की लापरवाही के कारण आम आदमी की जान जा रही हैं। आयदिन इस तरह के दुर्घटना हो रहे है।