मंगलवार को तिब्बत मे आया भूकंप। इस भूकंप की तीव्रता 7.1 दर्ज की गई हैं। भूकंप ने तिब्बत मे भारी तबाही मचाई है। अब तक 53 लोगो की मौत भी हो चुकी हैं। तथा कई लोग घायल हुए है। तिब्बत में आई भूकंप के झटके भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए है। बिहार , पश्चिम बंगाल, सिक्किम, में लोगो ने भूकंप के झटके को महसूस किया। काठमांडू में भी भूकंप के झटके को लोगो ने महसूस किया।
शिगात्से शहर में भूकंप ने मचाया ज्यादा तबाही
तिब्बत के शिगात्से शहर में भूकंप ने ज्यादा तबाही मचाई। शिगात्से शहर में भूकंप के कारण बहुत ज्यादा नुकसान हुआ हैं। तथा कई सारे इमारत क्षतिग्रस्त हुआ हैं। के सारे लोग भूकंप के झटके महसूस करने के बाद घर से बाहर निकल सड़कों में आ गए थे।
क्षतिग्रस्त इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन है जारी
भूकंप के कारण जिन इलाकों ने ज्यादा हानि हुई हैं। वहां रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा हैं। सुरक्षा बल लोगो की हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे है। सोशल मीडिया में इस भूकंप के बाद की तबाही के तस्वीरें साझा की गई है। लोगों पूरे डरे हुए है। हालाकि भारत में कोई हताहत, तथा नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली हैं।
भूकंप के बाद लोगों में फैली दहशत
सुबह लोगो की आंख भूकंप के झटके के साथ खुली। कई लोगों के घर मलबे में तब्दील हो गए है। सुरक्षा बल की टीम लोगों को सुरक्षित जगह ले जा रही हैं। इस भूकंप ने अब तक 53 लोगो की जान ले ली है। मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद हैं। लोग पूरा डरे हुए महसूस कर रहे है। भूकंप की तस्वीरें बहुत डराने वाली है।