छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले मे कुसुम स्टील प्लाट में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई हैं। दरअसल कुसुम स्टील प्लाट में चिमनी गिरने के कारण कई मजदूर उसमें दब गए हैं। 3 वा 4 मजदूर के मृत्यु होने की भी संभावना जताई जा रही हैं। बहुत सारे मजदूर चिमनी गिरने के कारण वही दब गए है। उन्हें धीरे धीरे वहां से बाहर निकला जा रहा हैं। मजदूरों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही हैं। कुछ मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
यह घटना गुरुवार को दोपहर के समय हुआ था। चिमनी के अंदर दबे हुए मजदूरों की संख्या 25 बताई जा रही हैं। इस दुर्घटना का कारण ,फैक्ट्री की लापरवाही बताई जा रही हैं। क्योंकि सही समय पर मशीनों और अन्य चीजों का मरम्मत नहीं करवाया गया था। जिस कारण ये बड़ा हादसा हुआ।
चिमनी गिरने के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। लोग पूरा शोर मचाने लगे। जिसके बाद पुलिस ओर प्रशासन की टीम वहां पहुंची। ओर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लगातार लोगों को वहां से निकाला जा रहा हैं। कितने लोगों की मृत्यु हुई है,इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं की गई हैं। आशंका है कि 2 से अधिक मजदूर की मृत्यु इस दुर्घटना में हुई होगा। मलबे गिरने के बाद पुलिस ओर सुरक्षा बल की टीम लोगों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रही हैं। जेसीबी की गाड़ियां भी घटनास्थल में मलबे को हटाने का काम कर रही हैं। मेडिकल टीम भी घटनास्थल पर मौजूद हैं