आगरा में रविवार के दोपहर 11 बजे को बलून वाला सिलेंडर फटने से हुआ हादसा। इस हादसे में एक महिला और दो लोग घायल हो गई हैं। यह घटना अग्रसेन पुरम बस्ती का है।तीनों पीड़ित लोगों को वहां के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सिलेंडर फटने के बाद आस पास के लोग घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे। इसकी आवाज तो एक किलोमीटर तक पहुंच गई थी। इस घटना को साफ साफ सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।
तीन लोग हुए घायल
लक्ष्मण सिंह जो कि हाथरास के रहने वाले है,वे साइकिल से गुब्बारे बेच कर अपनी जीवनी व्यतीत करते हैं। लेकिन ये अचानक दुर्घटना के कारण कई लोग घायल हुए हैं। तीन लोग को अस्पताल मे भर्ती कराया गया हैं। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। साइकिल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया हैं।
एक किलोमीटर तक पहुंची धमाके की आवाज
लोगों ने बताया कि सिलेंडर फटने के दौरान आवाज काफी किलोमीटर दूर तक पहुंची थी। सिलेंडर एक पुर्जे एक घर में जा घुसे जिसके कारण एक महिला को चोट लगी। तीन घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं
लोगों के बीच मची अफरा तफरी
सिलेंडर फटने की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें देखा गया है कि ब्लास्ट के दौरान लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई थी। लोग डर के इधर उधर भागने लगे थे। मौके पर पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस इस दुर्घटना के हर तरफ से जांच कर रही हैं। विधायक धर्मपाल सिंह ने इस घटना को लेकर दुख जताया है तथा लोगों को आश्वासन दिए हैं।