उत्तरप्रदेश के बागपत मे हुआ बड़ा हादसा, हादसे में हुई 7 लोगों की मौत तथा 50 से अधिक व्यक्ति हुए घायल

Photo of author

By Admin

उत्तरप्रदेश  के बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में हुआ हादसा। उस इलाके में जैन धर्म का कोई धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था,उस दौरान ही ये दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 7 लोगों की मृत्यु की जानकारी मिली हैं। तथा 50 से अधिक लोग घायल भी हुए है। पीड़ितों का वहां की नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पीड़ितों का इलाज अभी चल रहा हैं।

मंगलवार की सुबह हुआ हादसा

उत्तरप्रदेश के  बड़ौत जिले में यह हादसा हुआ है। जो कि मंगलवार की सुबह को हुआ। जैन डिग्री कॉलेज में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके लिए वह पंडाल का निर्माण भी करवाया गया था। लकड़ी के मदद से स्टेज बनाया गया था, ओर मंच टूटने के कारण उसके नीचे 7 श्रद्धालु उसके अंदर दब गए जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मृतकों की संख्या ओर भी बढ़ सकती हैं। इलाके में लगातार लोगों की मदद की जा रही हैं। मृत जानो की परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है। ये सही में बहुत ही दुखद घटना है।

7 लोगो की मृत्यु की मिली हैं जानकारी

दरअसल 70 फिट ऊंचा लकड़ी का पंडाल का निर्माण कराया गया था। पंडाल में भारी मात्रा में श्रद्वालु की भीड़ लग गई थी। ओर ज्यादा लोग एकत्रित होने के कारण लकड़ी का स्टेज टूट गया और इसके कारण 7 श्रद्धालुओं की उसी क्षण मौत हो गईं। ओर 50 से अधिक लोग घायल भी हो गए है। कुछ लोगों को बहुत ज्यादा चोट लगी है तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। हादसे के बाद तुरंत पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे ,ओर लोगों की मदद की।

Leave a Comment