बिहार के बक्सर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। एक सौतेली मां (सीमा देवी) ने अपनी ही बच्ची (आंचल कुमारी) की हत्या कर दी है। ओर सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया है। आधा शव जलने के बाद उसे बक्से में रखा गया। यह घटना शनिवार की है। बक्से से डेड बॉडी की बदबू आने के बाद परिवार वालो ने शोर मचाया जिसके बाद अगल बगल के पड़ोसियों को इस घटना की जानकारी मिली हैं।
शव को बक्से में किया बंद
सीमा दैवी को अपनी सौतेली बेटी से इतनी नफरत थी कि, उसने उसे मार ही डाला। ओर खुद को बचाने के लिए उसने शव को एक बक्से मे रखा,ओर उसपे सीमेंट की बैरी रख दी। लेकिन बॉडी आधा भी जला था तो बक्से से रखे शव की बदबू परिवार वालो को आई। जिसके बाद परिवारवालों ने हंगामा किया। ओर पड़ोसियों को भी इस दुर्घटना की जानकारी मिली। तब जाकर पुलिस को उस घटना की जानकारी मिली। पुलिस अब इस घटना की जांच कर रही हैं तथा आरोपी सीमा देवी पूछताछ कर रही हैं।
पुलिस कर रही इस मामले की जांच
पड़ोसियों ने उस घटना की जानकारी पुलिस की दी। अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही हैं। पुलिस ने शव को अपनी हिरासत में ले लिया है। आरोपी सीमा देवी से भी पुलिस पूछताछ कर रही हैं। अन्य लोगों से पूछताछ के पता चला कि सीमा आंचल के साथ बहुत दुर्व्यवहार करती थी। ओर छोटी छोटी बातों पर उसपे हाथ उठाती थी।