पश्चिम बंगाल में हुई एक शर्मनाक घटना। एक महिला ने अपने पति को पहले तो किडनी बेचने के लिए मजबूर किया ,ओर फिर किडनी बेचने के बाद दस लाख रुपए लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जानकारी के अनुसार यह पता चला है कि महिला ने अपने पति को पैसा जुगाड़ करने के लिए कह रही थी। उनकी एक 12 वर्ष की बेटी है, जिसकी पढ़ाई के लिए महिला अपने पति पर पैसों का दबाव बना रही थी। मजबूर होकर पति ने अपनी किडनी बेच दी। किडनी बेचने के लिए उसकी पत्नी ने ही दवाब बनाया था।
पत्नी हुई दस लाख लेकर फरार
पत्नी ने अपने पति पर पैसों का दबाव डाल रही थी। बच्ची की पढ़ाई का बहाना बना कर महिला ने अपने पति को पैसों का इंतजामात करने को कहा। ओर किडनी बेचने के लिए भी मजबूर किया। आर्थिक रूप से पुरुष की हालत बहुत दयनीय थी। किडनी बेचने के बाद जब पति ने पैसे घर पर लाया वैसे ही पत्नी पैसों को लेकर अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। कथित तौर पर पता चला है कि महिला ओर उसका प्रेमी एक साल से रिलेशन में था। उनकी मुलाकात ऑनलाइन हुई थी।
पुलिस भी कर रही मामले की जांच
पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई हैं। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। ये एक बहुत शर्मनाक घटना है। आज कल के समय मेरिस तरह की घटना बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। लोग ऑनलाइन की दुनिया में इतना ज्यादा घुस चुके है कि अपने संबंधों को भी तोड़ रहे है। पति पत्नी का रिश्ता तो संसार में सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता हैं लेकिन आजकल लोग इस रिश्ते को भी मजाक समझ रहे है।