ऑफिस में छुट्टी नहीं मिलने के कारण युवक ने गुस्से में आकर चाकू से कर दिया अपने सहकर्मियों पर ही हमला

Photo of author

By Admin

पश्चिम बंगाल में हुई एक ऐसी घटना जिसको सुनकर आप इस घटना पर विश्वास नहीं कर पाएंगे। कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में एक सरकारी कर्मचारी ने कुछ कारणवस ऑफिस से छूटी की मांग की थी। परंतु उसे छुटी नहीं मिली, जिस कारण वह बहुत गुस्सा हो गया। ओर गुस्से में आकर अपने ही सहकर्मियों को चाकू से मारने लगा। कोई भी उसे कुछ बोल रहा तो वह उस व्यक्ति पर चाकू से वार कर दे रहा। उसने तो ऑफिस के सिक्युरिटी को चाकू से हमला किया। चार लोगों को उसने चाकू से मारकर घायल कर दिया।

तीन लोग को चाकू से मारकर किया घायल

युवक का नाम अमित कुमार बताया जा रहा हैं। यह घटना कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में घटित हुई हैं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। दरअसल ऑफिस से छूटी नहीं मिलने के कारण वह बहुत परेशान था। ओर किसी के भी द्वारा कुछ पूछने पर उसने लोगो पर चाकू से वार कर दिया। जो कि बहुत गलत बात थी। ऐसा करने के बाद ऑफिस से जब वह निकला तो उसे सिक्योरिटी गार्ड ने भी टोका लेकिन उसने उस गार्ड पर भी हमला कर दिया। गार्ड को भी उसने घायल कर दिया है। ऑफिस से निकलने के बाद वह रास्ते में चाकू लेकर घूम रहा था। उसके हाथ में खून के भी निशान थे। लोग उसको देखकर डर रहे थे तथा उसे पागल समझ रहे थे। कई लोगों ने आरोपी का वीडियो भी बनाया।

सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर भी उस वीडियो को शेयर किया गया, जहां आरोपी हाथ में चाकू लिए दिख रहा हैं। आरोपी के सर पर बहुत ज्यादा गुस्सा सवार था। उसे भी समझ आ रहा था कि वह क्या कर रहा। इन सारी हरकत करने के बाफ़ पुलिस को इस बात की जानकारी मिली, फिर ट्रैफिक पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने सरकारी कर्मचारी को चाकू को फेकने की कहा लेकिन उसने पुलिस की बात नहीं सुनी और वह चाकू लिए वही खड़ा रहा, लेकिन पुलिस द्वारा समझाने, डराने धमकाने के बाद युवक ने चाकू फेंका। जिसके बाद पुलिस ने उस सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment