दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता , गुरुवार को किया शपथ ग्रहण….

Photo of author

By Admin

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता। 20 फरवरी गुरुवार को समारोह का दौरान उन्होंने शपथ ग्रहण किया। दिल्ली की राजनीति में 27 सालों के लंबे समय के बाद बीजेपी सत्ता मे वापस आई हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 12 दिनों के बाद मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह किया गया। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने से पहले आतिशी, सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। विधायक दल की बैठक में उन्हें दिल्ली की मुख्यमंत्री की रूप मे चुना गया। रेखा गुप्ता अब एक बीजेपी का महत्वपूर्ण चेहरा बन गई हैं। अब वो एक युवा नेता के रूप से उभर कर सामने आएगी।

रामलीला मैदान में हुआ शपथ ग्रहण

दिल्ली में बीजेपी की 27 सालों बाद वापसी हुई है। ओर फाइनली आज रेखा गुप्ता दिल्ली की राजनीति संभालने जा रही हैं। आज 20 फरवरी को  दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में बीजेपी के बड़े बड़े नेता सम्मिलित हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी ओर अमित सभी इस समारोह में शामिल हुए थे। इस समारोह में ओर छह मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के बाद सभी लोगों ने यमुना घाट में आरती भी की।

रेखा गुप्ता ने मीडिया से वार्तालाप के दौरान कहा कि ” मैं शीश महल में नहीं रहूंगी”। तथा उन्होंने अपनी पार्टी का शुक्रिया भी कहा,की सबने उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप मे चुना। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा में हुआ । उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई दिल्ली से की। उन्हें शुरू से ही राजनीति में काफी इंटरेस्ट था। उनके पति का नाम मनीष गुप्ता है। तथा उनके दो बच्चे भी है। विधानसभा चुनाव मे रेखा गुप्ता ने 29 हजार वोटो से जीत हासिल की थी।

Leave a Comment