INTERNATIONAL WOMEN’S DAY ; आज मोदी जी की सुरक्षा रहेगी महिला पुलिसकर्मी के हाथों में…

Photo of author

By Admin

आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा महिला पुलिस संभालेंगी। मोदी जी गुजरात के नवसारी जिले में हो रहे एक कार्यक्रम मे शामिल होने जा रहे है। इस कार्यक्रम मे उनकी सुरक्षा का पूरी जिम्मा महिला पुलिस उठाएगी। ऐसा पहली बार हो रहा हैं, जब महिलाएं देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा संभेलगी। यह हमारे देश के लिए बहुत गौरव की बात है। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर गए हुए हैं। जहां उन्होंने गुजरात में वन्तरा का भी दौरा किया। तथा अब वे गुजरात में “लाखपति दीदी” सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

गुजरात के नवसारी जिले में होगा कार्यक्रम

शनिवार 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात के नवसारी जिले मे एक बहुत बड़े कार्यक्रम मे मोदी जी शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम मे मोदी जी ने अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी महिला पुलिसकर्मी अधिकारी को सौंपी हैं। ऐसा करने वाले वे पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। ओर यह भारत के इतिहास में पहली बार होने जा रहा हैं।

राज्य के गृह राज्यमंत्री  हर्ष साध्वी ने बताया….

साध्वी ने जानकारी दी कि 2100 से अधिक आरक्षी ,61 पुलिस निरक्षक, 187 उपनिरीक्षक, एक महिला वरिष्ठ आईपीएस आधिकारी, 16 डीएसपी, 5 एसपी, आदि कार्यक्रम में पीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली , तथा कार्यक्रम की सुरक्षा वा व्यवस्था की देखरेख भी करेगी। पीएम मोदी जी ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी।

Leave a Comment