यति नरसिंहानंद के बयान के खिलाफ लोग क्यों कर रहे हैं इनका विरोध?

नरसिंहानंद ने कुछ दिन पहले पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद लोगों ने इनका विरोध करना शुरू कर दिया था। यूपी के गाजियाबाद में लोग सड़क पर आकर इनका विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके बाद गाजियाबाद में पुजारी यंत नरसिंहनंद के ऊपर FIR भी दर्ज की गईं हैं। महाराष्ट्र मे भी इनके खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं । कई लोगों का मानना हैं की उन्होंने उनकी आस्था को ठेस पहुंचाया हैं। इस बयान के बाद स्तिथि बहुत तनावपूर्ण हो चुकी हैं।
यंत नरसिंहानंद पहले भी दे चुके हैं ऐसे भड़काऊ बयान इससे पहली भी उनके ऊपर इस तरह की विवादित बयान के चलते काफी बार FIR दर्ज हो चुकी हैं। लेकिन अब इस टिपण्णी के बाद यूपी पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस 299 302 197 के तहत प्राथमिकी दर्ज की हैं।
यह भी रिपोर्ट सामने आई हैं की यति नरसिंहानंद को शनिवार को यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गया हैं।

लगभग 200 लोगों के खिलाफ अज्ञात मुकदमा दर्ज

लगभग 200 लोगों के खिलाफ अज्ञात मुकदमा दर्ज गाजियाबाद के मसूरी थाने में यति नरसिंहानंद के पुतला जलाने के आरोप मे 200 लोगो के उपर अज्ञात मुकदमा दर्ज कर दिया गया हैं। एक विशेष वर्ग के लोग उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और सड़कों पर उतरकर हंगामा कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस कर्मी द्वारा इस मामले को थोडा संभालने के प्रयास भी किया गया तथा पुलिस कर्मी को थोड़ा बल का भी प्रयोग करना पड़ा।

बड़ी संख्या में हैं गाजियाबाद में पुलिस तैनात

बड़ी संख्या में हैं गाजियाबाद में पुलिस तैनात जबसे यह मामला विवादों में आया हैं तबसे जगह जगह पर पुलिस तैनात हैं। और गाजियाबाद के डासना मंदिर में कड़ी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया हैं।
इस विवाद पर कुछ राजनीतिक नेताओं ने भी प्रतिक्रिया की हैं। यूपी के नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने इस मुद्दे के खिलाफ यति नरसिंहानंद की खिलाफ कड़ी कारवाही की मांग की हैं। नरसिंहानंद के बयान के खिलाफ कश्मीर में भी प्रतिक्रिया देखी गई हैं। श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने नरसिंहानंद को मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया हैं।

Leave a Comment