क्या नायब सिंह सैनी बनेंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

हरियाणा में नई सरकार की गठन के लिए हरियाणा में बुधवार से प्रक्रिया शुरू हो गई हैं ।केंद्रीय मंत्री अमित शाह नायब सैनी मनोहर लाल खट्टर और अन्य नेता चंडीगढ़ में हरियाणा के राजपाल के दफ्तर पहुंचे हैं।ओर यहां पर सरकार बनाने का दावा पेश किया जा रहा हैं। नायब सिंह सैनी कल हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनके साथ और भी कई नेता शपथ लेंगे।

अमितशाह ने नायब सैनी के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा मे 36 बिरादरी की सरकार होंगी। हरियाणा के हर व्यक्ति का विकास होगा। अब कल नायब सैनी शपथ ग्रहण करेंगे। जिसकी तैयारी भी काफी ज़ोर शोर से चल रही हैं।
हरियाणा में भाजपा की जीत के बाद नायब सैनी दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे । बुधवार को अनिल विज और कृष्ण बेदी द्वारा उनके नाम का प्रस्ताव रखने के बाद उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया हैं। पंचकुला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। नरेंद्र मोदी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के साथ साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक करेंगे।

कुछ सूत्रों से यह भी पता चला हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों और 18 राज्यों ओर एक केंद्रशासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया गया हैं। भाजपा के सह राज्य मीडिया प्रभारी शमशेर खड़ग ने बताया कि “राजनीतिक हस्तियों के अलावा हमने खिलाड़ियों उद्योगपतियों डॉक्टरों अधिवक्ताओं ओर राजनीतिक कार्यकर्ताओं जैसे प्रतिष्ठा हस्तियों को एक ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित किया हैं। मंडल से लेकर राज्य स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों को भी इस समारोह का गवाह बनाने के लिए आमंत्रित किया हैं ।

Leave a Comment