बिहार के भोजपुर जिले में हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना। इस सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की उसी क्षण मौत हो गईं। सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे थे। ओर रास्ते में ही उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई और अंदर बैठे सभी लोगों की दर्दनाक तरीके से मृत्यु भी हो गई। मौके पर पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। ओर शवों को बाहर निकाला। ओर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।
यह सड़क दुर्घटना जगदीश पुर थाना क्षेत्र के दुल्हनीगंज के समीप शुक्रवार को सुबह हुई थी। जानकारी के अनुसार पता चला है कि सभी लोग पटना के निवासी थे। ओर सभी लोग महाकुंभ से वापस आ रहे थे। इस हादसे में हुई टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतना भीषण था कि कार के चक्के 20 फिट दूर जा गिरे थे। ओर कार के अंदर बैठे लोगों की मृत्यु हो गईं। हादसे के पश्चात उस जगह पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस के पहुंचने तक स्तिथि हाथ से निकल चुकी थी। शवों को सदर अस्पताल में पोस्टपार्टम के लिए ले जाया गया है।ओर पुलिस अब इस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।