पीएम मोदी जी आज (बुधवार) को प्रयागराज के दौरे पर गए हुए हैं। जहां पहुंच कर वो 11 बजे संगम में डुंबकी लगाएंगे। ओर पूजा अनुष्ठान भी करेंगे। 6 साल पहले मोदी जी 2019 में भी पवित्र स्नान किया था।प्रधानमंत्री जी द्वारा 13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज से बहुत सारी योजनाओं का शुभारंभ किया । तथा कई सारी परियोजनाओं को भी शुरू किया। जनता के भलाई के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं।महाकुंभ में अब तक लगभग 38 करोड़ लोगों ने पवित्र स्नान कर लिया है। रोज लाखों करोड़ों की संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। सरकार के जनता के लिए कई इंतजामात भी किए हैं। महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी। ओर यह लगभग 1.5 महीने तक चलने वाला है। महाकुंभ मेला 26 फरवरी को समाप्त होगा।
12 सालों के बाद महाकुंभ आता है। हिंदू धर्म में लोगो को महाकुंभ के प्रति बहुत ज्यादा आस्था है। कुंभ मेला भारत का सबसे प्रसिद्ध पर्वों मे से एक हैं। हिंदू धर्म के लोगों के लिए महाकुंभ एक बहुत बड़ा महापर्व के तरह है। तभी तो लाखों श्रद्धालु की भीड़ हर रोज प्रयागराज मे पहुंच रही है। आज बुधवार के दिन लगभग अब तक 37 लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया। प्रयागराज मे गंगा यमुना सरस्वती नदियों का मिलन होता हैं। इसी कारण इसे त्रिवेणी संगम कहा जाता हैं।