नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन में मची भगदड़,18 लोगों की हुई मृत्यु..

Photo of author

By Admin

शनिवार की रात नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन में  भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गईं। ओर कई व्यक्ति घायल भी हो गए। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जो भी लोगो की मृत्य हुई है उसमे ज्यादातर बिहार के रहने वाले लोग थे। जो भी लोग इस घटना से प्रभावित हुए हैं उन्हें रेलवे ने मुआवजा देने का फैसला किया है। मृतकों के परिवार वालों को 10 लाख रुपए देने का फैसला लिया गया हैं। ओर घायलों को 2.5 लाख रुपए दिए जाएंगे।

रात 9;30 बजे मची भगदड़

दिल्ली रेलवे स्टेशन में शनिवार रात 9:30 बजे अत्याधिक भीड़ होने के कारण भगदड़ मच गई। प्लेटफॉर्म नंबर 13,14 पर यह दुर्घटना हुई। बिहार के 9 लोगों की मृत्यु हुई हैं। हरियाणा के एक ओर दिल्ली के 8 लोगो की इस भगदड़ में जान गई हैं।

18 लोगों की हुई मृत्यु

नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की लिस्ट मे ज्यादातर महिलाएं ओर बच्चे ही शामिल है। ओर इनमें ज्यादा लोग बिहार के ही थे। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद रेलवे के प्रशासन ने भगदड़ के मामले की जांच करने के समिति का गठन करने का निर्णय लिया हैं।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी दुःख जताया

दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुआ दर्दनाक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस दुर्घटना के बाद दुख जताया है। सोशल मीडिया में भगदड़ की तस्वीरें शेयर की गई।

दम घुटने से हुई मौत

महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं की दिल्ली स्टेशन में लोगो की बहुत ज्यादा भीड लग गई थी। और सभी लोग ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगें। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। ओर कई लोगों के दम घुटने के कारण मौत भी हो गई।  भगदड़ के बाद की तस्वीरें बहुत भयावह है। सीढ़ियों पर लोगो के जूते चप्पल बिखरे पड़े थे।

Leave a Comment