आज महाकुंभ के सेक्टर 22 में लगी आग,15 से अधिक टेंट जल कर हो गए राख

Photo of author

By Admin

बृहस्पति वार के दिन महाकुंभ सेक्टर 22 में आग लग गई। ओर इस आग में 15 से अधिक टेंट जल कर राख हो गए है। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई हैं। आग लगने के बाद मौके पर पुलिस ओर फायर ब्रिगेड  की गाड़िया दुर्घटना के बाद फौरन दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। ओर हालात को संभाल लिया गया। अभी तक तो इस हादसे का सटीक कारण पता नहीं चल पाया हैं। पुलिस हादसे की पूरी जांच कर रही हैं।

19जनवरी को भी हुआ था हादसा

महाकुंभ 2025 में पहले भी आग लगने की दुर्घटना हो चुकी हैं। 19 जनवरी को भी महाकुंभ मेले में आग लग गई थीं। उस हादसे में भी कई टेंट जल कर राख हो गए थे। ये दूसरी बार है कि जब ऐसा हुआ है। बुधवार को मौनी अमावस्या के दिन ही मेले में भगदड़ मचा था।इस भगदड़ में 30 लोगों की मृत्यु हो गईं थी। ओर कई लोग घायल भी हो गए थे। जो अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई

इस दुर्घटना में काफी नुकसान हुआ हैं। लेकिन किसी के भी हताहत होने की की खबर नहीं मिली हैं। केवल कुछ पंडाल ही आग की चपेट में आ गए थे। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने के कारण हालात को संभाल लिया गया, नहीं तो आज बहुत बड़ा हादसा हो जाता।

Leave a Comment