अमेरिका के फिलाडेल्फिया में विमान दुर्घटना , 6 लोगों की हुई मौत…

Photo of author

By Admin

अमेरिका में फिर हुआ विमान दुर्घटना। 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई हैं। इस विमान ने फिलाडेल्फिया से उड़ान भरी थी। यह दुर्घटना शुक्रवार शाम को हुई थी। ये विमान हादसा अमेरिका में लगातार दूसरी बार हुआ है। विमान दुर्घटना के कारण कई घरों में आग लग गई। ओर विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया हैं।अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में विमान हादसे में 67 लोगों की मौत हो गईं थी। इस विमान हादसे से अमेरिका उभरा भी नहीं था कि फिर आज एक विमान दुर्घटना हो गई।

3 दिन पहले भी हुआ था विमान हादसा

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में 3 दिन पहले ही  एक विमान दुर्घटना हुई थी। इस विमान दुर्घटना में 67 लोगों की मृत्यु भी हो गई थी। सोशल मीडिया पर भी इस हादसे की भयावह तस्वीरें शेयर की गई है। इस विमान दुर्घटना में अबतक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती हैं क्योंकि प्लेन जहां गिरा था उस जगह पर आग लग गई है।

विमान गिरने वाली जगह पर लगी आग

जहां पर विमान दुर्घटना हुई,उस जगह कई घरों में आग लग गईं थी। विमान में 6 लोग सवार थे , सभी की मौत हो गई। ओर भी लोगों की मौत होने की संभावना बताई जा रही हैं। इस दुर्घटना का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया हैं। अमेरिका के परिवहन मंत्री  सीन डफी ने इस दुर्घटना का कारण पता लगाने का आदेश दिया है।

Leave a Comment