आईपीएस अधिकारी की जॉइनिंग से पहले ही सड़क हादसे में हो गई मौत आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की सड़क हादसे में ही हो गई मौत। वो 2023 बैच से पास आउट थे। और पहली बार पोस्टिंग पर जा रहे थे। उसी दौरान उनका सड़क दुर्घटना के कारण मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना से पूरा परिवार सदमे में है। हर्षवर्धन के पिता भी मध्यप्रदेश में एसडीएम है।
शुरू से ही हर्षवर्धन पढ़ाई में होनहार था
हर्षवर्धन 25 वर्ष के थे। और शुरू से ही पढ़ने में भी काफी होनहार थे। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। और फिर यूपीएससी की तैयारी में लग गए थे। उन्होंने फर्स्ट अटेम्प्ट में ही यूपीएससी परीक्षा को पास कर लिया था। उन्हें पूरे भारत मे 153 रैंक प्राप्त हुआ जब। वे अपने परिवार में बड़े बेटे थे।उनके छोटे भाई भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। और वो भी फिलहाल यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे है। हर्षवर्धन के पिता मध्य प्रदेश में एसडीम के पद पर हैं।
इस दुर्घटना से सभी लोग सदमे में हैं
हर्षवर्धन बिहार सहरसा के रहने वाले थे। जब घर वालो ओर उनके गांव वालों को उनकी मौत की खबर पहुंची तब से सभी लोग सदमे में हैं। ओर इस सच को स्वीकार नहीं कर पा रहे है।
काफी कोशिशों के बाद भी नहीं बचा सके हर्षवर्धन को
हर्षवर्धन को सड़क दुर्घटना के दौरान काफी चोटे लगी थीं। और अस्पताल में इलाज के दौरान ही उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने जाहिर किया अपना दुःख
खहर्षवर्धन कि अचानक सड़क दुर्घटना में मौत के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने अपना दुःख जाहिर किया। ओर कहा कि हर्षवर्धन ने इतनी मेहनत के बाद इस मुकाम को हासिल किया था। यह बहुत दुखद घटना है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हु कि वो उनकी आत्मा को शांति दे। मृतक के परिवारजन के प्रति मेरी संवेदनाएं। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी इस दर्दनाक दुर्घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।