कनाडा में फिर हुई एक 22 वर्षीय विद्यार्थी की हत्या, चाकू मारकर की दी गई हत्या… कनाडा में फिर एक भारतीय विद्यार्थी को बनाया गया निशाना। चाकू मारकर की गई हत्या। वह लेबतन कॉलेज में पढ़ाई करता था। तथा एक रूम पार्टनर के साथ रहता था। उसी रूम पार्टनर से किसी विषय में तनातनी होने के कारण रूम पार्टनर ने गुरशीश की हत्या कर दी। मृतक पंजाब का रहने वाला था। मृतक का नाम गुरशीश सिंह बताया गया हैं। वह केवल 22 वर्ष का था।
रूम पार्टनर ने की चाकू गोद कर हत्या
गुरशिश और क्रॉसली हंटर एक ही फ्लैट में रहते थे। रसोई में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। जिसके बाद क्रॉसली हंटर ने चाकू से उस पर वार कर दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्रॉसली हंटर 36 वर्ष का है। उसे फिलहाल पुलिस ने अरेस्ट कर लिया हैं। और उस पर मर्डर का मामला दर्ज किया गया हैं।
परिवार वालों का है बुरा हाल
पुलिस ने इस मामले के बारे मे पूरे परिवार को सूचित किया। जिसके बाद परिवार वालों का बहुत बुरा हाल हैं। सभी लोग सदमे में हैं। गुरशीश की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। गुर शीश के पिता ने पुलिस को बताया था आरोपी नशा करता था। पिता ने शक जताया कि उसने शायद नशे के हालत में ही गुरशीश पर चाकू मारा होगा।
कॉलेज शव को भारत भेजने की कर रहे है प्रयास
गुर शीश लेबटन कॉलेज से बिजनेस की पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज की तरफ से कोशिश की जा रही हैं कि शव को स्वदेश भेजा जा सके। उनके परिवार कोआर्थिक सहायता भी प्रदान की जायेगी।
भारत और कनाडा के रिश्ते ओर ज्यादा हो सकते है खराब
यह घटना इस वक्त हुई है जब पहले से ही भारत कनाडा के रिश्ते में कड़वाहट चल रही हैं। इस घटना के बाद इन दोनों के रिश्ते में और ज़्यादा संबंध खराब होने की संभावना हैं। अब पुलिस इस घटना की पूरी अच्छी तरह से कर रही हैं। पुलिस ने शुरुआत में कहा कि यह घटना तो नस्लवादी भावना तो नहीं लगती है। लेकिन अभी कूची साफ साफ कहा नहीं जा सकता कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे उसकी क्या मनसा थी।