दिल्ली के शाहदरा के विश्वास नगर में मॉर्निंग वॉक पर निकले आदमी पर लगातार हुई फायरिंग शनिवार की सुबह को दिल्ली के शाहदरा के विश्वास इलाके में एक व्यक्ति पर लगातार गोलियों की बरसात की गई। व्यक्ति मॉर्निंग वॉक करने के लिए बाहर गया था। जहां पर बदमाशों ने उस पर लगातार फायरिंग की। और उसकी मौत हो गईं। पुलिस को पता लगने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
बाइक पर सवार थे आरोपी…
आरोपी बाइक पर सवार थे। और बाइक पर ही उनलोगों ने गोली चलाना शुरू कर दी। मृतक का नाम सुनील कुमार बताया जा रहा हैं। वह 50 वर्ष का था। गोलियों से बहुत बेरहमी से सुनील कुमार को मारा गया।। जिसके बार वह गंभीर रूप से घायल हो गए । बाद मे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उनका इलाज कराने के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। और उनकी मृत्यु हो गईं।
सुनील जैन मॉर्निंग वॉक करने गए थे घर से बाहर
सुनील जैन शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करने बाहर गए थे। मॉर्निंग वॉक करने के बाद वो स्कूटी से घर जा रहे थे। जहां दो बाइक पे सवार गुंडों ने उनपर गोलियों की बरसात कर दी। घटना स्थल से पुलिस को कई सारी गोलियां मिली हैं। कई राउंड में बदमाशों ने फायरिंग की है।
केजरीवाल ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा
व्यापारी की हत्या के बाद केजरीवाल ने निकला अपना गुस्सा। दिल्ली में कुछ दिनों से इस तरह की घटनाएं बढ़ गई है। आयदिन इस तरह की घटना दिल्ली में हो रहीं हैं। इसी बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी से दिल्ली नहीं संभल रही हैं। दिल्ली की कानून व्ययस्था को शायद बीजेपी नही संभल पा रही हैं। इसीलिए दिल्ली में दहशत बढ़ती जा रही हैं।