जम्मू कश्मीर के कठुआ में आग लगने से हुई 6 लोगों की मौत जम्मू कश्मीर में हुआ फिर हादसा, रिटायर्ड ऑफिसर के घर में आग लगने से 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गईकी है। और चार लोग घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।आग लगने का कारण तो अभी तक पता नहीं चला है। यह घटना बुधवार की हैं। जहां सुबह के 2;30 बजे रिटायर्ड ऑफिसर के घर में आग लगी थी।
दम घुटने के कारण हुई 6 लोगों की मौत
जिस समय घर में आग लगी थी। उस वक्त घर के सारे लोग सो रहे थे। और आग का धुआं पूरे घर में भर गया। ओर दम घुटने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई। आस पास के लोगों ने 2:30 बजे आग लगते देखा , फिर सारे लोग घटना स्थल पर देखने के लिए गए। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। और घायल लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया जिसमे की 2 नाबालिक थे। ओर चार लोगों का इलाज अभी भी चल रहा हैं।
नींद में ही हो गई मौत
गंगा भगत 17 वर्ष, दानिश भगत 15 वर्ष, 61 वर्ष स्वर्णा, 40 वर्ष नीतू देवी और दो लोगों की नींद में ही मौत हो गईं थीं। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण शायद आग लगा हो। लेकिन इस बात की पुष्टि अभी नहीं की गई हैं। इस मामले की जांच अभी चल रही हैं।
रिटायर्ड डीएसपी के घर में लगी आग
रिटायर्ड डीएसपी का घर रेंट पे लगा था। और बुधवार को इसी घर में आग लग गई। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि रूम हीटर चलने के कारण या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो। जैसे ही आग लगने की खबर पुलिस को मिली। तो पुलिस ओर दमकल गाड़िया आई। और लोगों की मदद करने में जुट गई। जिसके बाद चार लोगों को रेस्क्यू भी किया गया।