अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी  कार्टर, का 100 वर्ष में हुआ निधन

Photo of author

By Admin

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 31 दिसंबर को निधन हो गया। जिमी कार्टर 100 वर्ष के थे।NGO कार्टर सेंटर ने इस बात की जानकारी सबको दी। वे 1977 में अमेरिका के 39 वे राष्ट्रपति बने थे। जिमी कार्टर की पत्नी का निधन पिछले साल 2023 में हुआ था। जिमी कार्टर के मौत पर, जो बाइडेन ने शोक जताया है। जिमी कार्टर की मौत अमेरिका के लिए एक बहुत बड़ा लॉस है। वे अमेरिका के सबसे ज्यादा दिनों तक जीवित रहने वाले पहले राष्ट्रपति बन गए है। जिमी कार्टर काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अधिक उम्र होने के कारण उनका स्वास्थ्य भी बार बार बिगड़ता रहता था।

1977–1981 तक राष्ट्र पति के पद पर विराजमान थे

वे 1977 –1881 तक अमेरिका के राष्ट्रपति के पद पर विराजमान थे। जिमी कार्टर एक बहुत बड़े सितारे थे , उन्होंने अपने जीवन काल में बहुत संघर्ष किया। उनके जीवन से हमें बहुत प्रेरणा मिलती हैं। जिमी कार्टर को 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मति किया गया था। उनका घर जॉर्जिया में है, वही पर उनका निधन हुआ। जिमी कार्टर एक बहुत अलग पर्सनलिटी के नेता थे। वे बहुत ईमानदार थे, ओर जो भी बोलते थे बहुत स्पष्ट बोलते थे, उन्होंने चुनाव के दौरान जनता से किए वादे को भी पूरा किया था। भारत के साथ भी जिमी कार्टर के अच्छे संबंध थे। उन्होंने कई बार भारत का यात्रा भी किया था।

जो बाइडेन ने जताया शोक

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का सोमवार को निधन हो गया। उनके मौत की खबर से पूरे देश में दुख का माहौल है। अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके जो बाइडेन ने भी जिमी कार्टर के मौत पर शोक जताया है। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी उनके मौत पर दुख जताया।

Leave a Comment