छत्तीसगढ़ में एक तीन साल के बच्चे की HMPV वायरस की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Photo of author

By Admin

छत्तीसगढ़ के कोरबा  जिले में एक तीन साल के बच्चे की HMPV रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया। इस वायरस की पुष्टि ओर अन्य राज्यों में हुई है। लेकिन छत्तीसगढ़ का यह केस पहला है। 31 जनवरी को इसकी जानकारी दी गई।इस जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई है। HMPV पॉजिटिव बच्चे को अब इलाज के लिए रायपुर AIMS भेजा जाएगा।

एसीयू में किया गया एडमिट

27  जनवरी को ही बच्चे को तबियत बिगड़ने के कारण एसीयू में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम इसकी जांच कर रही हैं। डॉक्टर ने जानकारी दी कि, बच्चे को सर्दी,खासी, बुखार  की समस्या थी। जिसके बाद उसको एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बच्चे को रायपुर AIMS भेजने की जा रही तैयारी

वायरस की पुष्टि होने के बाद उसे रायपुर AIMS भेजने की तैयारी की जा रही हैं। वायरस से संक्रमित बच्चे की परिजनों वा भाई बहनों की भी जांच की जा रही हैं। तथा इलाके में भी संक्रमण की जांच जारी है। फिलहाल जानकारी के अनुसार तो उसके भाई बहनों में संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए है।

इन राज्यों में मिले HMPV के केस

सबसे पहला केस कर्नाटक से आया हैं। हां एक 8 वर्ष का बच्चा HMPV वायरस से संक्रमित पाया गया हैं। इसके अलावा HMPV वायरस का दूसरा केस कर्नाटक राज्य में 3 महीने की बच्ची में पाया गया। गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल में भी HMPV वायरस के मामले सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच कर रही हैं। फिलहाल अभी तक इस वायरस के बारे मे ज्यादा जानकारी नहीं मिली हैं।

Leave a Comment