चिन्मय दास के वकील पर हुआ जानलेवा हमला, ICU में चल रहा इलाज….

Photo of author

By Admin

चिन्मय कृष्ण प्रभु दास हिंदुओं के लिए आवाज उठा रहे थे। इस दौरान वो रैली कर रहे थे। तभी उनपर देश द्रोह के आरोप लगा कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया। और उनपर FIR दर्ज कर दी गई। मामला यह है कि उनके वकील रामन रॉय पर कट्टरपंथियों द्वारा  हमला किया गया। और उनकी जान लेने की गई कोशिश की गई। इस वक्त वो ICU में भर्ती हैं।

चिन्मय प्रभु इस्कॉन के प्रमुख चेहरे हैं

बांग्लादेश में जबसे अंतरिम सरकार आई है। तबसे हिंदू अल्पसंख्यक पर आरोप काफी बढ़ गए है। चिन्मय कृष्ण प्रभु दास इस्कॉन के मुख्य चेहरों में से एक हैं। उन्होंने हमेशा हिंदुओं के लिए अपनी आवाज उठाई है। कुछ दिन पहले ही रंग पुर में चिन्मय दास हिंदुओं के अत्याचार के खिलाफ रैली कर रहे थे। वहां वो हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार वा उनके हक के लिए लोगों को एकजुट कर रहे थे। जिसके बाद वहां बहुत बड़ा हंगामा हुआ ओर चिन्मय प्रभु को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।


चिन्मय दास के वकील के घर को भी किया गया क्षतिग्रस्त

चिन्मय कृष्ण प्रभु दास के वकील रामन रॉय पर जानलेवा  हमला किया गया। कट्टरपंथियों ने उनके घर में घुस कर भी मार पिट की ओर घर को भी क्षतिग्रस्त किया। रमन रॉय को बेरहमी से पीटा गया। वे अभी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही। वो इस वक़्त आईसीयू में हैं।

इस्कॉन कोलकाता की प्रमुख राधारमन ने किया ट्वीट

इस्कॉन कोलकाता के मुख्य राधारमन दास ने रमन रॉय की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके कहा कि चिन्मय दास पर जानलेवा हमला हुआ हैं। उनके घर में भी तोड़फोड़ हुई। वो अभी icu ने भर्ती है और जिंदगी मौत से लड़ रहे हैं। उनकी केवल यही गलती थी कि वो कोर्ट में चिन्मय प्रभु का बचाव कर रहे थे।

Leave a Comment