अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में मची तबाही, जंगलों में लगी आग ने शहर के एक बड़े हिस्से को किया प्रभावित

Photo of author

By Admin

दुनिया का सबसे शाक्तिशाली देश अमेरिका के कैलिफोर्निया में लगी आग ने शहर के एक बड़े हिस्से को प्रभावित किया। इस आग की चपेट में कई सारे लोग के घर, भी आ गए है। अभी तक 6–7 लोगों की मौत होने की खबर मिल चुकी हैं। यह आग दिन पर दिन बढ़ता जा रहा हैं। फिलहाल इस आग पर काबू नहीं पाया गया हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने इस आग को इतिहास का सबसे खतरनाक आग बताया है।

6 लोगों की मौत की हुई पुष्टि

अधिकारियों द्वारा ये बताया गया है कि,इस घटना में अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी हैं। आग के चपेट में आने वाले कई घरों से लोग अपने घर को छोड़ कर निकल गए हैं। कम से कम 18000 से अधिक लोगों ने अपने घर को छोड़ा हैं। मृतकों की संख्या ओर भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही हैं।

खाली घरों को देखकर लुटेरे, लूटपाट कर रहे हैं

लोग अपने घरों से लगातार विस्थापन कर रहे है। जिसका फायदा लुटेरे उठा रहे है। खाली घरों को देख कर लुटेरे लोग के घर में घुस कर चोरी कर रहे है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया है कि बढ़ते हवा के कारण आग ओर ज्यादा बढ़ सकती है।

30000 एकड़ में फैल चुकी हैं आग

लॉस एंजिल्स में लगी आग पूरे 30000 एकड़ में फैल चुकी हैं। अभी तक पूरा सच सामने नहीं आया हैं कि आखिर इतनी भयानक आग लगी कैसे। इस आग को एक साजिश के तौर पर भी देखा जा रहा हैं, इसीलिए पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी इस मामले में पूछताछ कर रही हैं। लॉस एंजिल्स में पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी हैं। जिसका कारण बिजली गिरना या इलेक्ट्रिक तार गिरना रहा हैं लेकिन इसका इतना भयंकर असर कभी देखने को मिला।

Leave a Comment